खरगौन: 3.68 लाख किसानों में सिर्फ 500 ने अपनाई प्राकृतिक खेती! करोड़ों की योजनाओं के बाद भी किसान क्यों नहीं बदल रहे तरीका?
खरगोन | जिले में 3.68 लाख किसान है जबकि प्राकृतिक खेती करीब 500 किसान ही कर रहे हैं जो आंकड़ा काफी कम है। कई किसान ऐसे भी हैं जो अपने स्तर पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने बिस्टान रोड स्थित सीता मंगल भवन में शुक्रवार को जिलास्तरीय कार्यशाला में जिले के कृषकों को रासायनिक खेती से हटकर प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया