चक्रधरपुर के वार्ड संख्या 3 में स्थित मारवाड़ी मध्य विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी के कारण शैक्षणिक व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है। विद्यालय में वर्तमान में 285 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी केवल एक शिक्षक के कंधों पर है।