हैदरगढ़: उस्मानपुर गाँव में किसान की 15 बीघा गेहूं फसल जलकर हुई राख, हाईटेंशन लाइन से उठी चिंगारी से लाखों का हुआ नुकसान
कोठी थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे हाईटेंशन बिजली लाइन से उठी चिंगारी ने किसान की मेहनत को राख कर दिया। करीब 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। समय रहते ग्रामीणों की सूझबूझ से आग को अन्य खेतों में फैलने से रोका जा सका, लेकिन किसान को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।