नौतनवा: सोनौली पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
शनिवार को 3 बजे सोनौली कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न मामलों में फरार दो वारंटियों को सोनौली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया। कोतवाल अजित प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने सत्यनारायण मिश्रा और विनोद यादव को मु.नं. 238/02, धारा 379, 411 भादवि व 26 वन अधिनियम के तहत उनके घर से पकड़ा।