नौतनवा: गुजरात में कमाने गए बैकुंठपुर उर्फ बोदवार के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव घर पहुंचा
शनिवार को 4 बजे परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदवार निवासी उमेश यादव पुत्र हरिश्चंद्र (38) का शव गुजरात के रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। रेलवे पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी हुई थी। वहीं मृतक के दो अन्य भाई गुजरात के अलग-अलग जगहों में रहकर काम करते है।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।