फारबिसगंज: पांचवें दिन फारबिसगंज अनुमंडल मुख्यालय में नरपतगंज, फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र से कई प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पर्चा
पांचवें दिन फारबिसगंज अनुमंडल मुख्यालय में नरपतगंज फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र से कई प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा। शुक्रवार को 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नजर आई। सभी जगहों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।