हाथरस: जलेसर रोड नगला इमलिया के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर मौके से फरार, सड़क हादसे में 2 भाई गंभीर रूप से घायल
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड गांव नगला इमलिया के पास एक बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मार कर चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए बाइक सवार दोनों घायल भाइयों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया