देहरादून में साइबर ठगों ने रक्षा सार्वजनिक उपक्रम से सेवानिवृत्त उप महाप्रबंधक को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 52.97 लाख रुपये ठग लिए। नेहा नोमुरा नामक महिला ने वाट्सएप पर संपर्क किया और शेयर मार्केट में निवेश के प्लान भेजे। पीड़ित ने 52.97 लाख रुपये जमा कराए, लेकिन रकम निकालने के समय और पैसे की मांग की गई, जिसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।