भरनो थाना अनतर्गत दुम्बो खक्सी टोली निवासी किसान योगेन्द्र उरांव की पत्नी सरिता उरांव साइबर ठगी का शिकार होते-होते बच गयी।जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह सरिता के मोबाइल में फोन करके साइबर ठग ने खेती किसानी करने के लिए सब्सिडी में ट्रेक्टर देने की बात कहते हुए विस्वाश में ले लिया। और कहा की सरकार आपको खेती करने के लिए नयी ट्रेकटर दे रही है।