खिलचीपुर: सिविल अस्पताल से खिलचीपुर से 5मिनट में बाइक चोरी:बहन और नवजात बच्चे को देखने आया था;चाय देकर बाहर आया तो गाड़ी गायब थी।
मेहराजपुरा निवासी महेंद्र सिंह सौंधिया ने रविवार की सुबह 9:00 जानकारी देते हुए बताया कि खिलचीपुर में शनिवार देर शाम सिविल अस्पताल परिसर से बाइक चोरी हो गई युवक अपनी बहन और नवजात बच्ची से मिलने अस्पताल पहुंचा था। इसी दौरान वह बाहर से चाय लेकर आया और बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया।