गुना कैंट थाना के देसी ठाठ ढाबा के पास 2 नवंबर शाम को घर जा रहे फरियादी सोनू कुशवाह निवासी पीपरोदा खुर्द को सीने में चाकू मार कर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी सोनू कलावत निवासी पीपरोदा खुर्द को 3 नवंबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया, फरियादी ने सिर्फ साइड में चलने के लिए बोला था, इस बात पर चाकू मार दिया। घायल का उपचार जारी है।