ग्वालियर गिर्द: दूसरे पति की अजीब मांग, कहा- महिला के पहले पति के बच्चे मेरे नहीं, मुझे अपना बच्चा चाहिए
बहोडापुर क्षेत्र के रामाजी का पुरा में रहने वाली जंत्री जाटव अपने पहले पति की मौत के बाद दूसरे पति की यातनाओं से बेहद तंग आ चुकी है। 2 साल पहले दूसरे पति सुनील जाटव ने उस पर कैंची और पत्थरों से हमला करके मरणासन्न कर दिया था। इस मामले की शिकायत उसने पुलिस में दर्ज कराई थी।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार का जेल भी भेजा था लेकिन कुछ महीने पहले सुनील जेल से छूट गया।