निघासन: खाले पुरवा गांव में घर में घुसकर दबंगों ने महिला को जमकर पीटा, थाने से नहीं मिली राहत, डीएम की चौखट पर पहुंची पीड़िता
लखीमपुर खीरी जिले के मझगई थाना क्षेत्र के खाले पुरवा गांव निवासी पीड़ित महिला कमला देवी पत्नी रमाकांत ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है, जबकि उसके पति बाहर काम करने गए हुए हैं। इस दौरान दबंगों ने पीड़ित महिला की घर में घुसकर जमकर पिटाई कर दी है।