लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर प्रत्येक वर्ष शहर के झुमका मोहल्ला में पंडाल का निर्माण कर भगवान सूर्यदेव की आराधना की जाती है। रविवार शाम सात बजे झुमका मोहल्ला में भगवान सूर्यदेव के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।