धार: नालछा थाना पुलिस ने एक कार से शराब व बीयर की 30 पेटियाँ की ज़ब्त, 4 आरोपी हुए गिरफ्तार
Dhar, Dhar | Jun 10, 2025 नालछा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। उपनिरीक्षक नालछा मय फोर्स के साथ वाहन चेकिंग के दौरान सोड़पुर फाटे पर पहुंचे, जहां मंगलवार शाम 5;00 एक सफेद रंग की संदिग्ध जायलो वाहन (क्रमांक MP 09-BC-8294) को रोका गया।वाहन की तलाशी लेने पर उसके भीतर काले कंबल से ढकी बीयर और शराब की कुल 30 पेटियाँ बरामद हुईं।