धार: धार के पास ग्राम जेतपुरा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
धार के समीप ग्राम जेतपुरा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।आपको बता दें कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे धार के समीप ग्राम जेतपुरा में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी।