जिले के ग्राम पंचायत मुकासखुर्द में संकल्प से समाधान शिविर का शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे आयोजन किया गया। शिविर के दौरान समस्त ग्रामवासियों को संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई।