कोल: कार्रवाई के विरोध में BMKU ने ई-रिक्शा चालकों के साथ कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर ACM को सौंपा ज्ञापन
Koil, Aligarh | Jan 23, 2025 ई-रिक्शों पर हो रही कार्रवाई के विरोध में ई-रिक्शा चालक सड़कों पर उतर आए। सैकड़ो की तादात में एकत्रित होकर ई-रिक्शा चालक BMKU के बैनर तले क्लेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट के बाहर उनके द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसीएम को देखकर कार्रवाई की मांग की है।