कोल: बाबा कालोनी निवासी महिला ने पति पर दो बेटियों के कारण मारपीट करने का आरोप लगाया, SSP से की शिकायत
Koil, Aligarh | Jan 23, 2025 थाना गांधीपार्क इलाके के बाबा कॉलोनी निवासी एक पीड़ित महिला के द्वारा सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एसएसपी कार्यालय पहुँच कर शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति बेतहाशा उसके साथ मारपीट करता है और लगातार उसको छोड़ने की बात कहता है। उसकी दो बेटियां हैं इसी कारण उसका पति उसके साथ मारपीट करता है।