घाट: नंदानगर क्षेत्र के फाली कुंतरा गांव में देर रात बादल फटने से भारी नुकसान, 7 लोग लापता: DM संदीप तिवारी
Ghaat, Chamoli | Sep 18, 2025 जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गुरुवार 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बीती देर रात्रि को नंदानगर के फाली कुंतरी, सैंती कुंतरी, भैंसवाड़ा और धुर्मा के ऊपर पहाड़ी पर बादल फटने से क्षेत्र में तबाही मची है। कहा कि शासन प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। कई भवनों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना भी प्राप्त हुई है।