घाट: मुख्यमंत्री से गले लगकर फफक-फफक कर सुनाई आपदा की दास्तान, मृतकों के परिजनों को दी गई 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि
Ghaat, Chamoli | Sep 20, 2025 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार 11 बजे चमोली जनपद के नंदानगर आपदाग्रस्त क्षेत्रो का निरीक्षण कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावितों का हाल जाना। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि संकट की इस घडी में सरकार पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राहत कार्यो की समीक्षा की।