घाट: प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आपदा प्रभावित क्षेत्र सेरा पहुंचे, पीड़ितों से मुलाकात कर हर संभव मदद का दिया भरोसा
Ghaat, Chamoli | Sep 20, 2025 शनिवार को सुबह 11:00 जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत आपदा प्रभावित क्षेत्र सेरा पहुंचे जहां उन्होंने आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ितों के प्रति उनकी गहरी संवेदना है तथा जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में तत्परता से जुटा है।