वाराणसी में निर्मित तीन हजार किलो वजन का घंटा मथुरा के रमणरेती धाम में लगेगा
Sadar, Varanasi | May 22, 2024 भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलास्थली रमणरेती, महावन, मथुरा में तीन हजार किलो वजन का घंटा लगेगा। रमणरेतीधाम स्थित काणि उदासीन परिवार आश्रम में गुरुवार 23 मई वैशाख पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त मे वाराणसी में निर्मित तीन टन वजन का घंटा लगेगा। यह जानकारी बुधवार को यहां श्रीगुरू काष्र्णि विद्याभवन, वाराणसी के ट्रस्टी स्वामी ब्रजेशानन्द सरस्वती ने दी।