पीएम मोदी ने संकटमोचन दरबार में किया दर्शन, चुनाव में जीत के लिए मांगा आशीर्वाद
Sadar, Varanasi | May 22, 2024 वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मंगलवार की शाम संकटमोचन दरबार में शीश नवाया। इस दौरान हनुमंत लाल की स्तुति कर आरती उतारी। वहीं लोकसभा चुनाव के लिए आशीर्वाद मांगा। पीएम व सीएम के आगमन के मद्देनजर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही।