इगलास गांव नगला जगता में सरकारी आम रास्ते को लेकर हुए विवाद में मारपीट व धमकी देने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं एक आरोपित को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। नगला जगता निवासी अजीत सिंह पुत्र सौदान सिंह का कहना है कि गांव के धर्मेंद्र सिंह व विपिन कुमार उर्फ भीमा ने आम रास्ते को जबरन काट दिया। शिकायत पर 112 के माध्यम से पुलिस की सूचना।