जायल: जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार ने किया बीकानेर का दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
Jayal, Nagaur | Nov 5, 2024 जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार मंगलवार को बीकानेर के दौरे पर रही। इस दौरान बीकानेर के पॉलिटेक्निकल राजकीय महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। वहीं बीकानेर पहुंचने पर जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार का महाविद्यालय प्रशासन की और से जोरदार स्वागत किया गया।