जायल: जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार ने किया बीकानेर का दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
Jayal, Nagaur | Nov 4, 2024 जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार सोमवार को बीकानेर के दौरे पर रही। इस दौरान बीकानेर क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। वहीं बीकानेर में संभाग स्तरीय अमृता होट का शुभारंभ किया। वहीं जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार के बीकानेर पहुंचने पर स्थानीय लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।