परबत्ता: बिहार राज्य वन्यप्राणी परिषद में परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य बने सदस्य
खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक बाबूलाल शौर्य को बिहार राज्य वन्यप्राणी परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार परिषद में राज्य के तीन विधायकों को सदस्य के रूप में मनोनयन किया गया है। बाबूलाल शौर्य का नाम शामिल होने से उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। मंग