राजगढ़: सादुलपुर में रविवार 28 जून को बाजार रहेगा बंद, माह के आखिरी रविवार की परंपरा बरकरार रखने की अपील की गई
Rajgarh, Churu | Jun 27, 2026 सादुलपुर कस्बे का बाजार हर माह की भांति इस रविवार 28 जून 2026 को बंद रहेगा। संयुक्त व्यापार मंडल समिति ने माह के अंतिम रविवार को बाजार बंद रखने की परंपरा को जारी रखते हुए व्यापारियों से 28 जून को प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है। समिति द्वारा बाजार में अनाउंसमेंट करवाकर सभी दुकानदारों से अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सहयोग की मांग की है।