जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय, प्रदेश को मिली पहले 'खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स' की मेजबानी
छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली क्षण है, जब भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राज्य को 'खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2025-26' के प्रथम संस्करण की मेजबानी का दायित्व सौंपा है। यह ऐतिहासिक आयोजन विशेष रूप से देश भर की जनजातीय प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें एक सशक्त राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।