जगदलपुर: विजय वार्ड में 22 वर्षों बाद 3 धर्मांतरित परिवार के 11 लोगों ने की हिंदू धर्म में घर वापसी
विजय वार्ड में रविवार को एक महत्वपूर्ण सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ईसाई समाज से जुड़े 11 लोगों ने अपने मूल धर्म हिंदू धर्म में घर वापसी की। यह घर वापसी कार्यक्रम अविनाश सिंह गौतम के मार्गदर्शन में एवं डालेश्वर नाग के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें अविनाश सिंह गौतम और विहिप के नगर अध्यक्ष प्रतीक सिंह ने पैर धोकर घर वापसी करवाई गई।