गुना नगर: वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले का विरोध, एसयूसीआई गुना ने शास्त्री पार्क पर प्रदर्शन कर कहा- युद्ध नहीं, शांति चाहिए
गुना में SUCI कम्युनिस्ट पार्टी ने 13 जनवरी को शास्त्री पार्क पर साम्राज्यवादी अमेरिका के वेनेजुएला पर हमले का विरोध किया। पार्टी के लोकेश शर्मा ने कहा, हमें युद्ध नहीं शांति चाहिए। अमेरिका की बर्बर हमले की कड़ी निंदा करते है। अंतरराष्ट्रीय मानडंडों का उल्लंघन किया है, वेनेजुएला के चुने राष्ट्रपति को तानाशाही पूर्वक अगवा किया। युद्ध नहीं मानव जाति को बचाए।