मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी दिलीप सोनी ने हनुमना तहशील क्षेत्र के ग्राम गदह खुर्द स्थित हाटेश्वर नाथ गौशाला का औचक निरीक्षण कर गोवंश संरक्षण चारा-भूसा ठंड से बचाव एवं स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीतकाल में गोवंश के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।