हुज़ूर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी को लेकर भोपाल में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर बोला हमला
Huzur, Bhopal | Jul 8, 2025 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी पर कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह अपमान सिर्फ राष्ट्रपति का नहीं, बल्कि पूरे देश का है। सारंग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीति सदैव आदिवासियों और दलितों को दबाने की रही है|