मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर में इन दिनों नगर पालिका के द्वारा विकास कार्य तेजी से चल रहे है। जहां बड़वाह के बस स्टैंड का कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच गया हैं। इसी तारतम्य में शुक्रवार को शाम पांच बजे नगर के बस स्टैंड पर बनने वाली 30 दुकानों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन नगर पालिका सीएमओ पार्षदों के साथ नवनियुक्त एल्डरमैनो की उपस्थिति में संपन्न हुआ।