नागौर: बरनेल गांव की चोटियों की ढाणी में एक ही परिवार के तीन जनाजे उठने से पूरा गांव गमगीन हो गया
Nagaur, Nagaur | Apr 17, 2025 गुरुवार दोपहर 2:00 बजे बरनेल गांव की चोटियों की ढाणी में जब एक ही परिवार के तीन जनाजे उठे तो पूरा गांव गमगीन हो गया। दरअसल नागौर में एक सड़क हादसे में एक परिवार की 3 जिंदगियां थम गईं। बीमार भाई से मिलकर लौट रही एक बहन, उसका बेटा और मासूम पोता बेकाबू बोलेरो की चपेट में आ गए।