सहारनपुर: व्यापार मण्डल की बैठक में मनोज ठाकुर बने जिलाध्यक्ष, विनय जैन बने प्रदेश सचिव, सैकड़ों व्यापारियों ने ली सदस्यता
पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मण्डल के प्रदेश कार्यालय बेहट रोड पर व्यापार मण्डल की बैठक का बुधवार दोपहर 3:00 बजे आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने की, जबकि संचालन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भानु भारती ने किया। कोर कमेटी की संस्तुति पर मनोज ठाकुर को जिलाध्यक्ष तथा विनय जैन को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।