देवघर: श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर यातायात डीएसपी एवं यातायात थाना प्रभारी द्वारा बाबा मंदिर इलाके का किया गया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात डीएसपी एवं यातायात थाना प्रभारी द्वारा नगर थाना क्षेत्र के बाबा मंदिर इलाके का मंगलवार की सुबह 9:00 से निरीक्षण किया गया टीम ने मंदिर के आसपास सभी गलियों का भी निरीक्षण किया उस दौरान मंदिर के आसपास कई गलियों में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण को हटाने के लिए दुकानदारों को निर्देशित किया गया।