सहारनपुर: सहारनपुर में इंसानियत की मिसाल, वरुण ने तीन दिन के चूहे के बच्चों को मां बनकर पिलाया दूध, वीडियो हुआ वायरल
सहारनपुर में इंसानियत और पशु प्रेम की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। यहां के निवासी वरुण अग्रवाल एक बेसहारा चूहे के नवजात बच्चों को मां जैसा स्नेह देकर उनकी देखभाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है। दरअसल, वरुण को तीन दिन पहले एक पेड़ के नीचे चूहे का नवजात बच्चा मिला, जिसकी आंखें भी नहीं खुली थीं।