खरगोन ग्राम टांडा बरुड में झमाझम बारिश के बाद मोहिनी नदी अचानक उफान पर आ गई। तेज बहाव के बीच नदी किनारे खड़ा एक ट्रैक्टर पानी में फंस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर ट्रैक्टर को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।