घंसौर: घंसौर नगर में बेमौसम बारिश से जलभराव की स्थिति
घंसौर नगर में बे मौसम बारिश से जलभराव की स्थिति बन गई। नालियां चोक होने और समय पर सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रशासन से नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।