फॉरवर्ड ब्लॉक के बेंगाबाद प्रखंड के महासचिव शंभू ठाकुर तथा सचिव फोदार सिंह की अगुवाई में ओझाडीह पंचायत में गुरुवार को 12 बजे ग्रामीणों के साथ एक एक मीटिंग हुई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा मामला सामने आया। जिसके तहत उक्त पंचायत क्षेत्र की महिलाओं को प्रसव अथवा नसबंदी के उपरांत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।