जमुआ: भीषण गर्मी में माहुरी वैश्य समाज ने जमुआ में सार्वजनिक शीतल पेयजल सेवा का किया उद्घाटन
Jamua, Giridih | May 1, 2026 भीषण गर्मी को देखते हुए शुक्रवार को 11 बजे माहुरी वैश्य समाज द्वारा जमुआ में सार्वजनिक सुविधा हेतु शीतल पेयजल सेवा का भव्य उद्घाटन किया गया। इस सेवा का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जमुआ ब्लॉक प्रमुख मिष्टु देवी एवं प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।