मुरैना नगर: नकल पर नकेल, व्यवस्था पर फोकस: मुरैना में बोर्ड परीक्षाओं के 76 केंद्रों पर कलेक्टर प्रतिनिधि तैनात
मुरैना जिले में 10 फरवरी से 7 मार्च तक होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने 76 परीक्षा केंद्रों के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं। प्रतिनिधि थानों से गोपनीय सामग्री लेकर परीक्षा उपरांत उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराएंगे।इससे परीक्षा निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न होगी। प्रशासन सख्त रहेगा।