पन्ना: पन्ना में ‘जल जीवन मिशन’ में बड़ा खेल: जमीन के ऊपर ही दौड़ा दी ‘नल से जल’ की पाइपलाइन, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी योजना!
Panna, Panna | Jul 5, 2026 पन्ना के कुंवरपुर में नल-जल योजना में बड़े भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। रमखिरिया पंचायत के इस आदिवासी गांव में ठेकेदार नियमों को ताक पर रखकर 36 इंच की जगह महज 8 से 18 इंच गहराई पर ही पाइप डाल रहा है। विभागीय लापरवाही के चलते ग्रामीण आक्रोशित हैं और उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।