रोहतास: बंजारी इलाके में पुलिस ने छापेमारी के दौरान बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
Rohtas, Rohtas | Oct 2, 2024 रोहतास के एसपी रोशन कुमार ने आज देर शाम जानकारी देते हुए बताया कि चोरी कांड के अभियुक्त को एक बाइक के साथ रोहतास थाने छेत्र के बंजारी से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि डेहरी नगर थाना कांड संख्या 660/ 24 में फरार चल रहा अभियुक्त मनीष कुमार पिता गणेश सिंह जो बंजारी रोहतास इलाके का रहने वाला है उसे एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है ।