उ.प्र. पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश व जिला कार्यकारिणी के निर्देशन में गुरुवार को होटल आर.के.पैलेस में जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार के नेतृत्व में आयोजित ब्लॉक कार्यकारिणी अधिवेशन के तहत नामांकन में विकास खंड भनवापुर से ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन वीरेन्द्र कुमार सक्सेना का दाखिल हुआ। उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया