आबापुरा: बोर खाबर गांव के पास सड़क हादसे में सिहार से टकराई बाइक, एकलव्य हॉस्टल के शिक्षक और स्टाफ नर्स घायल
बोर खाबर गांव के पास बाइक से जा रहे थे और अचानक रास्ते में एक सिहार उनकी बाइक से टकरा गया।साथ में आए शिक्षक ने बताया कि नयना पाटीदार निवासी डूंगरपुर और हरिओम मीणा निवासी धौलपुर का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है। दोनों वर्तमान में बरवाला राजीया एकलव्य हॉस्टल में क्रमशः स्टाफ नर्स और शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।