राजपुर: अष्टमी के मौके पर राजपुर महामाया मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित सिद्ध शक्ति पीठ माँ महामाया मंदिर में आज अष्टमी के पावन अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान गंगा आरती की तर्ज पर भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और हर कोई भक्ति में सराबोर नजर आया