मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के मां विंध्यवासिनी धाम में स्वयं सहायता समूह की पहल पर विंध्य प्रसादम और गिफ्ट शॉप हुआ शुरू
विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंगलवार की शाम विंध्य प्रसादम और विंध्य गिफ्ट शॉप का शुभारंभ किया गया। विंध्य कॉरिडोर परिसर में अमूल पार्लर के समीप स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित पैकेट की कीमत₹500 ₹800 और ₹1200 निर्धारित की गई है। जिसमें पूजन सामग्री और प्रसाद शामिल होगा इसका उद्घाटन नगर विधायक व डीएम ने किया।